नहीं उगी विकास की फसल, तो सपा ने उगा डाली धान की फसल

Date:

Avatar

रूद्रपुर बस स्टेशन की बदहाली पर सपा का जोरदार प्रदर्शन, धान रोपकर किया विरोध

रूद्रपुर (देवरिया)। रूद्रपुर बस स्टेशन की


वर्षों पुरानी बदहाली, जलभराव, गंदगी और दुर्गंध के खिलाफ बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं सपा नेता प्रदीप यादव ने अपने समर्थकों के साथ बस स्टेशन परिसर में जमा पानी और कीचड़ के बीच धान की रोपाई कर प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।

           सपा नेताओं का कहना था कि रूद्रपुर बस स्टेशन की हालत लंबे समय से बदतर बनी हुई है। बरसात होते ही पूरा परिसर जलमग्न हो जाता है, जिससे यात्रियों, दुकानदारों, स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जगह-जगह गंदा पानी जमा रहने से दुर्गंध फैलती है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

                   प्रदीप यादव ने कहा कि वर्षों से क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी रूद्रपुर में आधुनिक एवं हाईटेक बस स्टेशन बनाने के दावे करते आ रहे हैं, लेकिन धरातल पर हालात यह हैं कि बस स्टेशन किसी यात्री सुविधा केंद्र के बजाय धान की खेती योग्य खेत जैसा दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि जब विकास की फसल नहीं उगी तो मजबूर होकर सपा कार्यकर्ताओं को बस स्टेशन पर धान की फसल उगाने का प्रतीकात्मक प्रयास करना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बस स्टेशन की जलनिकासी, साफ-सफाई और सुंदरीकरण की दिशा में शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो समाजवादी पार्टी जनहित में और बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस अवसर पर रामबृक्ष राजभर, मनीष प्रजापति, जय गोपाल राजभर, रमेश मिश्रा, भगवान राजभर, रामकेश निषाद सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

राष्ट्रीय महासचिव की नई जिम्मेदारी, प्रो. (डॉ.) राम आसरे सिंह कुशवाहा को मिली अहम जिम्मेदारी

दि ग्राम टुडे, कानपुर। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता प्रोफेसर...

आपदा पीड़ितों को राहत, मृतक परिवारों को चार-चार लाख

  महोली/सीतापुर महोली विधायक शशांक त्रिवेदी के ब्रह्मावली स्थित ठाकुरद्वारा...

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...