नाजायज चाकू के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Date:

दिलीप जायसवाल

महराजगंज, रायबरेली। थाना महराजगंज पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जून 2026 को उपनिरीक्षक रोहित कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पूरे बेसन मोड़ से कुसुढ़ी सागरपुर की ओर जा रहा एक व्यक्ति अवैध चाकू लेकर घूम रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम कुसिहा भट्ठा मोड़ के पास पहुंची, जहां मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेश मिश्रा (उम्र 40 वर्ष) पुत्र जागेश्वर मिश्रा निवासी ग्राम हलोर, थाना महराजगंज, जनपद रायबरेली बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस द्वारा लाइसेंस मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए चाकू रखता था तथा कभी-कभी पक्षियों का शिकार भी करता था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन किए जाने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के...

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...