पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोपी की गिरफ्तारी

Date:

 

पिसावां, सीतापुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटा सा हुआपुर निवासी फुरकान उर्फ फूलन को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी फुरकान उर्फ फूलन को मरीमाथ-पथरी गांव के मोड़ से गिरफ्तार किया। बताते चलें कि हरदोई जनपद के लोनार थाना क्षेत्र के बगलामल निवासी अफसाना ने अपनी पुत्री को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी पुत्री हिना ने 12 दिसंबर 2024 को आत्महत्या कर ली थी।

मामले में पुलिस ने 1 जनवरी 2025 को रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस के अनुसार पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में मुख्य आरोपी फुरकान उर्फ फूलन की तलाश की जा रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

दुआओं में बहुत शक्ति होती है

दुआओं में बहुत शक्ति होती है, जो किसी के लिये...

अहमदाबाद में गूंजी कविताओं

*IIM अहमदाबाद में गूंजी कविताओ की गूंज, महिला काव्य...

वरि. कवि छंदाचार्य

वरि. कवि, छंदाचार्य डा. मधुब्रत के जन्मोत्सव पर अभिनंदन...

जीवित्पुत्रिका व्रत माँ की ममता

अपनी संतान की मुस्कान में -माँ सदा अपना संसार सजाती...