एनसीईआरटी आधारित प्रशिक्षण में शिक्षकों को नई पाठ्य पुस्तकों और पॉइंट टूल किट की दी गई जानकारी
महोली, सीतापुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र महोली पर शिक्षकों का पांच दिवसीय एनसीईआरटी आधारित प्रशिक्षण शनिवार को शुरू हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन शिक्षक-शिक्षिकाओं को नई पाठ्य पुस्तकों के संबंध में गणित एवं भाषा विषयों की पुस्तकों के ज्ञान की समीक्षा तथा पॉइंट टूल किट के संबंध में जानकारी दी गई।
मास्टर ट्रेनर आलोक कुमार एवं गोविंद सिंह कुशवाहा ने शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए सकारात्मक एवं सुरक्षित वातावरण किस प्रकार तैयार किया जाए, ताकि नन्हे-मुन्ने बच्चे सहज एवं सुरक्षित माहौल में आसानी से शिक्षा प्राप्त कर सकें।
प्रशिक्षण पांच दिनों तक चलेगा। पहले दिन करीब 100 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर आदित्य मिश्रा, विपुल त्रिवेदी, रमन पांडेय, वीरेंद्र दीक्षित, अंशुमान शुक्ला, हिमांशु वाजपेयी एवं अटल कुमार सैनी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।






