पेड़ से गिरने के बाद 12 वर्षीय सानिया बानो जूझ रही जिंदगी और मौत से

Date:

ऑपरेशन के लिए 6 से 7 लाख रुपये की जरूरत

महराजगंज, रायबरेली। थाना क्षेत्र के टूक गांव निवासी अख्तर अली की 12 वर्षीय पुत्री सानिया बानो दो दिन पूर्व पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महराजगंज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार जिला अस्पताल में करीब 10 घंटे तक इलाज चलने के बाद बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर किया गया। इसके बाद परिजन उसे रायबरेली के कानपुर रोड स्थित वंदना हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। अस्पताल में जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची का जल्द ऑपरेशन करना आवश्यक है, जिस पर लगभग 6 से 7 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है।
सानिया बानो के पिता अख्तर अली अत्यंत गरीब परिवार से हैं। परिजनों का कहना है कि उनके पास खेती योग्य एक भी बिस्वा जमीन नहीं है और इतनी बड़ी धनराशि की व्यवस्था करना उनके लिए संभव नहीं है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार गहरे संकट में है। बच्ची इस समय जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है, जबकि माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस मामले में एक गंभीर सवाल यह भी सामने आता है कि यदि परिवार का आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बना होता और पात्रता सूची में उनका नाम होता, तो संभवतः इलाज के खर्च में कुछ राहत मिल सकती थी। परिजनों का कहना है कि उनका नाम आयुष्मान योजना की सूची में नहीं है, जिसके कारण उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।परिवार ने समाज सेवियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं सक्षम लोगों से आर्थिक सहायता की अपील की है, ताकि समय रहते बच्ची का ऑपरेशन हो सके और उसकी जान बचाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

उरदौली फायर प्रकरण में दो अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद।

  सीतापुर (दी ग्राम टुडे ) पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा...

भव्य जागरण का किया गया आयोजन

    कुतुबनगर (सीतापुर) कुतुबनगर क्षेत्र के सुल्तानपुर ग्राम में मां...

राजपुर मे स्वदेशी जागरण मंच के तहत की गई बैठक

    ब्यूरो  राजकुमार   राजपुर कानपुर देहात,कस्बे के शिवधाम वाटिका मे स्वदेशी...

पीएसएसएस संगठन की लखीमपुर जनपद ईकाई की समीक्षा बैठक हुई संपन्न 

  मनीष वर्मा जिलाअध्यक्ष अनुराग कुमार उपाध्यक्ष तथा रामजीवन बने...