बकरा चोरी कर भाग रहे बाइक सवार दो युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा

Date:

 

पिसावां, सीतापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर निवासी दिनेश की पुत्री पारुल सोमवार शाम करीब 5 बजे रमनपुर कैथुलिया के बीच बकरियां चराकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक मौका पाकर एक बकरा उठाकर वहां से भाग निकले।

पारुल ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बाइक सवार युवकों का पीछा किया। ग्रामीणों ने बैकुंठपुर पुलिया के पास दोनों युवकों को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मिश्रिख थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी शिव पुत्र सतीश तथा विनय पुत्र शिवराम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया बकरा तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

कृषक इंटर कॉलेज महोली में चला विशेष स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी से दिया स्वच्छता का संदेश

  अमित मिश्रा महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। स्वच्छता ही सेवा अभियान...

स्मृतियों का तर्पण

आँगन में फिर धूप उतरी है, यादों की पगडंडी से...

अद्भुत इतिहास यह भी कि 

चालीस साल से पूरी रात जाग रहे, डॉ रामशंकर...

बड़े,,सचमुच बड़े होते है 

जीवन में यहां सदा महसूस किया झाबुआ गेल लिमिटेड गेलर...