बेटी दिवस की सभी बेटियों व उनके माता पिता को विशेष शुभ कामनाएँ एवं बधाई।
पुत्री, पुत्र का रिश्ता माता पिता से एक नैसर्गिक प्रेम का रिश्ता होता है। आजकल बेटियाँ भी तो बेटों की तरह ही सभी कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रही हैं।
इस अवसर पर अपनी पुत्रियों, पुत्री स्वरूप बहुओं सहित सभी की तमाम बेटियों को शुभकामनाएँ, बधाई व शुभ आशीर्वाद। सभी बेटियाँ अपने कर्त्तव्यपालन की मिशाल देकर सिद्ध करती रहें कि पुत्री और पुत्र दोनों तो एक ही टहनी के दो पुष्प होते हैं और उनमें कोई भेद नहीं होता।
रेगिस्तानी तूफ़ान में बारिस
की बूँद होती हैं बेटियाँ,
दुःख के समय भी ख़ुशियों
का वैभव होती हैं बेटियाँ।
बेटियाँ बुरे वक़्त में बड़ा
विश्वास होती हैं,
अंधेरे रास्तों में रोशनी सी
दिखाती हैं बेटियाँ।
जीवन में एकांत का संगीत
होती हैं प्यारी बेटियाँ,
जीवन का अनुपम उपहार
होती हैं सारी बेटियाँ।
माँ, बहन, बहू का अनोखा
स्वरूप होती हैं बेटियाँ,
घर का शृंगार और लक्ष्मी
का स्वरूप होती हैं बेटियाँ।
डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र
‘आदित्य’, ‘विद्यावाचस्पति’
‘विद्यासागर’, लखनऊ






