मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

Date:

 

पिसावा, सीतापुर। थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम थाना प्रभारी प्रभात कुमार गुप्ता की अगुवाई में संपन्न हुआ।

बैठक में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति होने वाली हिंसा, छेड़खानी तथा विभिन्न समस्याओं के निदान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। थाना प्रभारी प्रभात कुमार गुप्ता ने कहा कि महिलाएं एवं बालिकाएं साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की समस्या, छेड़खानी अथवा उत्पीड़न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस द्वारा उनकी हरसंभव सहायता की जाएगी।

उन्होंने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 का उपयोग करने की सलाह दी। साथ ही साइबर अपराध से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अजनबी के साथ साझा न करने तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में महिला सिपाही सहित पुलिसकर्मी सुनील कुमार मौजूद रहे। महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्सुकता के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और पुलिस द्वारा दी गई जानकारियों को ध्यानपूर्वक सुना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

    हिंदी दैनिक दी ग्राम टुडे समाचार ब्यूरो चीफ राजकुमार   कानपुर...

महोली नगर क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे गोवंशों को प्राथमिकता के आधार पर पकड़कर सुरक्षित गौशाला पहुंचाया जाए

महोली सीतापुर उपजिलाधिकारी महोली शैलेंद्र गौतम के सख्त निर्देशों...

नवागत रेंजर साजिद हसन ने संभाला कार्यभार

  महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। वन रेंज महोली में...

मानव जीवन अनमोल, व्यर्थ न गवाएं, पंकज जी महाराज

मीरजापुर।जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के संस्थापक संत...