मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

Date:

ब्यूरो रिपोर्ट राजकुमार

 

निर्माणाधीन परियोजनाएं गुणवत्ता एवं निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराएं कार्यदायी संस्थाएं मुख्य विकास अधिकारी

 

मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित निर्माण एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड शासन की प्राथमिकताओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाये मुख्य विकास अधिकारी ने विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक विभाग अपने अधीन संचालित योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करे जिन योजनाओं की रैंकिंग बी, सी एवं डी श्रेणी में प्रदर्शित हो रही है मुख्य विकास अधिकारी ने फैमिली आईडी की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फैमिली आईडी फीडिंग एवं सत्यापन कार्य में तेजी लाई जाए निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता एवं निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप पूर्ण कराया जाए उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा संबंधित विभाग नियमित स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की निगरानी करें तथा भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का अद्यतन विवरण समय से पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं एवं विकास कार्यों की नियमित समीक्षा स्वयं करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता अथवा प्रगति में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी बैठक में पीडी डीआरडीए अनिरुद्ध सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

2 अगस्त को होगा भव्य पौधारोपण अभियान

दि ग्राम टुडे,कानपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के...

5.72 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रीय गौ माता घोषित करने की मांग, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

    संवाददाता - बीरेश तिवारी   सीतापुर (दि ग्राम टुडे )'गौ सम्मान...

नहर में मिला सीतापुर निवासी का शव, चार दिन से था लापता

  पारा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत...