सेवा संकल्प अभियान के तहत मेले का आयोजन, योजनाओं की दी जानकारी

Date:

 

महोली सीतापुर विकास खंड पिसावां परिसर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश सिंह यादव ने फीता काटकर किया।

मेले में स्वास्थ्य, पोषण, कृषि एवं पशुपालन सहित विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक स्टाल लगाए गए। परियोजना अधिकारी ने ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश सिंह यादव को विभिन्न स्टालों का अवलोकन कराया तथा विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी।

” इस अवसर पर गोद भराई एवं अन्नप्राशन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं पांच लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने स्टालों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया “

कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रेम कुमार, एडीओ कृषि जावेद अख्तर, सचिव संजय वर्मा, राज कुमार तथा स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी संतोष चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...

ग़ज़ल 

मुझसे ज़मीर बेच के खाया नहीं गया। मज़बूर को कभी...

स्वाभिमानी स्त्री

लोगों ने मुझे तोड़ने की, हद से ज्यादा कोशिशें की। मैं...