ब्यूरो रिपोर्ट अमित मिश्रा
महोली (सीतापुर) स्व. दयाशंकर पटेल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कैथा, गाजीपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शशांक त्रिवेदी ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए।
पुरस्कार मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विधायक शशांक त्रिवेदी ने बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें आगे बढ़ने और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने बच्चों के साथ अपने मोबाइल फोन से सेल्फी भी ली। बच्चों में विधायक के साथ सेल्फी लेने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गया और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ देश एवं समाज के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा मिली।






