अमेजन पार्सल धोखाधड़ी गिरोह का कानपुर देहात पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो गिरफ्तार फर्जी नाम-पते व सिम से हाई-वैल्यू उत्पादों की ऑनलाइन ठगी का खेल उजागर—8 लाख रुपये नकद समेत मोबाइल, सिम व वाहन बरामद

Date:

दि ग्राम टुडे,कानपुर देहात। अमेजन पार्सल के नाम पर धोखाधड़ी कर कंपनी को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले गिरोह का कानपुर देहात पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड, एक दोपहिया और एक चारपहिया वाहन बरामद किया है। इसके अलावा बैंक खातों में जमा करीब 2 लाख रुपये फ्रीज कराने की कार्रवाई भी की गई है।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी नाम-पते और सिम कार्डों का इस्तेमाल कर अमेजन से महंगे यानी हाई-वैल्यू उत्पाद ऑनलाइन ऑर्डर करते थे। डिलीवरी के दौरान ऑर्डर निरस्त कर भुगतान की राशि कंपनी से वापस प्राप्त कर लेते थे। इसके साथ ही ठगी के एक अन्य तरीके में हीट गन की मदद से पार्सल को सावधानीपूर्वक खोला जाता था।
पार्सल खुलने के बाद उसमें मौजूद मूल महंगा सामान निकाल लिया जाता था और उसकी जगह डमी सामान रखकर पैकेट को दोबारा सील कर दिया जाता था। इसके बाद सील किए गए पैकेट को अमेजन कार्यालय में जमा कर दिया जाता था। इस तरह गिरोह कंपनी की रिटर्न प्रक्रिया का दुरुपयोग कर आर्थिक धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था।
पुलिस की कार्रवाई में गिरोह के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ ही ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य भी सामने आए हैं। बरामद नकदी, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इधर, जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रभावी पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय को जोनल कार्यालय कानपुर में प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा पुलिस अधीक्षक को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर उनके नेतृत्व में कानपुर देहात पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
अमेजन पार्सल धोखाधड़ी गिरोह के खुलासे को कानपुर देहात पुलिस की साइबर अपराध एवं संगठित धोखाधड़ी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस द्वारा गिरोह के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

राष्ट्रीय महासचिव की नई जिम्मेदारी, प्रो. (डॉ.) राम आसरे सिंह कुशवाहा को मिली अहम जिम्मेदारी

दि ग्राम टुडे, कानपुर। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता प्रोफेसर...

आपदा पीड़ितों को राहत, मृतक परिवारों को चार-चार लाख

  महोली/सीतापुर महोली विधायक शशांक त्रिवेदी के ब्रह्मावली स्थित ठाकुरद्वारा...

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...