दि ग्राम टुडे,
कानपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर कानपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश पर शहर के चारों जोन में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

सभी थाना क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही है। प्रमुख चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की अतिरिक्त निगरानी बढ़ा दी गई है।
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीसीपी और एसीपी स्तर के अधिकारी भी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर पुलिस टीमों की कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए कानपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।






