प्रतिपल आशा दीप जलाओ ।
प्रभु चरणों में ध्यान लगाओ ।।
मन के हारे हार कहाती ।
हिम्मत जीवन सार बताती ।।
दृढ़ निश्चय कर कदम बढ़ाना ।
प्रतिपल देगा जीत जमाना ।।
प्रभु का तुम आभार जताना ।
निश दिन जीवन मोद मनाना ।।
जो नित प्रभु के चरण पखारे ।
साथ निभाते नाथ हमारे ।।
मन को रखना मानव पावन ।
सुख पकरेगा तेरा दामन ।।
प्रभु तेरे सब कष्ट हरेंगे ।
सुख वैभव धन धान्य भरेंगे ।।
ईश्वर का गुणगान करो रे ।
सत संगत की राह धरो रे ।।
प्रभु तेरे सब कष्ट हरेंगे ।
सुख वैभव धन धान्य भरेंगे ।।
ईश्वर का गुणगान करो रे ।
सत संगत की राह धरो रे ।।
नीलम अग्रवाल “रत्न” बैंगलोर






