उन्नाव की लाडली बेटी एकता

Date:

उन्नाव की लाडली बेटी एकता गुप्ता काव्या को मिला महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान 2026

 

उन्नाव की लाडली बेटी कवयित्री एकता गुप्ता को प्रतिष्ठित ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान – 2026’ से किया गया अलंकृत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के प्रतिष्ठित ‘निराला सभागार’ में निहारिका साहित्य मंच एवं कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस भव्य साहित्यिक समारोह में उन्नाव की लाडली बेटी एवं सुप्रसिद्ध रचनाकार एकता गुप्ता ‘बिटिया’ को उनके विशिष्ट साहित्यिक अवदान और उत्कृष्ट सृजन के लिए प्रतिष्ठित ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान – 2026’ से विभूषित किया गया।

समारोह के दौरान संस्था की संस्थापिका डॉ. रीमा सिन्हा और अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी सहित मंच पर आसीन पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह जी एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा एकता गुप्ता काव्या को स्मृति-चिह्न, अंगवस्त्र एवं सम्मानपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सम्पूर्ण भारत के सभी राज्यों से आए ख्यातिप्राप्त साहित्यकारों, विचारकों के साथ सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक कलाप्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित मानसरोवर साहित्य अकादमी संस्थापक मानसिंह सुथार काका श्री (राजस्थान), कमला उनियाल माँ (श्रीनगर गढ़वाल) नरेश चन्द्र उनियाल (देहरादून) अल्का गर्ग (गुरुग्राम) सीमा पुरबा (दिल्ली) प्रो शरदनरायण खरे (मध्यप्रदेश) सोनी मिश्रा (गोरखपुर) डा आनंद दधीच ( बैंगलोर) सुमन दीक्षित (कोलकाता), रिंकी सिंह (मुंबई), डा मीरा कनौजिया (कानपुर) सुमंगला सुमन (मुंबई) शिखा खुराना (नई दिल्ली), पूनम गंगवार (बरेली) , डा लक्ष्मी चौहान (उत्तराखंड) मुक्ति भण्डारी, मैत्रेई, भारती यादव, सुषमा शर्मा, तृप्ति भटनागर सहित भारत देश के एवं नेपाल देश के कई गणमान्य जन उपस्थित रहें।

सम्मान ग्रहण करने के उपरांत एकता गुप्ता ने संस्थापिका डॉ. रीमा सिन्हा, अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी, पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह एवं ट्रस्ट के प्रति हृदयतल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी की शीर्षस्थ कवयित्री महादेवी वर्मा जी के नाम से जुड़ा यह सम्मान मिलना उनके लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का क्षण है। यह उपलब्धि साहित्यिक दायित्वों के प्रति और अधिक निष्ठावान रहने का संकल्प देती है। समारोह के अंत में उपस्थित सभी साहित्यकारों ने उन्हें इस गौरवमयी उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

कृषक इंटर कॉलेज महोली में चला विशेष स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी से दिया स्वच्छता का संदेश

  अमित मिश्रा महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। स्वच्छता ही सेवा अभियान...

स्मृतियों का तर्पण

आँगन में फिर धूप उतरी है, यादों की पगडंडी से...

अद्भुत इतिहास यह भी कि 

चालीस साल से पूरी रात जाग रहे, डॉ रामशंकर...

बड़े,,सचमुच बड़े होते है 

जीवन में यहां सदा महसूस किया झाबुआ गेल लिमिटेड गेलर...