कारीपाकर में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शानदार आयोजन, 

Date:

 

 

महोली बालाजी डिफेंस एकेडमी कारीपाकर के तत्वावधान में शिवम मिश्रा के निर्देशन में मंगलवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को अनुशासन, स्वास्थ्य और आपसी भाईचारे का माध्यम बताया। प्रतियोगिता में प्रेम शंकर की कप्तान वाली टीम विजेता रही, जबकि हरिओम की कप्तान वाली टीम उपविजेता रही। विजेता टीम में हस्सन खान, आकाश, अभय सिंह तोमर, प्रेम, कप्तान सचिन, राम सिंह, अरविंद ठाकुर और अफरान खान ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं उपविजेता टीम में हरिओम, कन्हैया, विशाल, सचिन, नितिन, राहुल और आदित्य शामिल रहे। अंत में अतिथियों एवं आयोजकों ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बालाजी डिफेंस एकेडमी एवं आयोजक शिवम मिश्रा की सराहना की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...

ग़ज़ल 

मुझसे ज़मीर बेच के खाया नहीं गया। मज़बूर को कभी...

स्वाभिमानी स्त्री

लोगों ने मुझे तोड़ने की, हद से ज्यादा कोशिशें की। मैं...