किसान यूनियन ने निकाली तिरंगा यात्रा, हैंडपंप खराब होने पर जताई नाराजगी

Date:

 

सीतापुर। पिसावा में महेंद्र सिंह टिकैत किसान यूनियन के लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष अरुण शुक्ला के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा हजियापुर से शुरू होकर पिसावा विकासखंड तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं किसान तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए और “वंदे मातरम्” तथा “जय जवान, जय किसान” के नारे लगाए।

यात्रा के दौरान किसानों ने पिसावा विकासखंड परिसर में पेयजल व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। अरुण शुक्ला ने आरोप लगाया कि तिरंगा यात्रा में शामिल किसानों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं हो सका और परिसर में लगे हैंडपंप खराब पड़े हैं। उन्होंने इसे विकासखंड प्रशासन की लापरवाही बताया।

अरुण शुक्ला ने चेतावनी दी कि यदि पेयजल व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो किसान यूनियन धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगी। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

कृषक इंटर कॉलेज महोली में चला विशेष स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी से दिया स्वच्छता का संदेश

  अमित मिश्रा महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। स्वच्छता ही सेवा अभियान...

स्मृतियों का तर्पण

आँगन में फिर धूप उतरी है, यादों की पगडंडी से...

अद्भुत इतिहास यह भी कि 

चालीस साल से पूरी रात जाग रहे, डॉ रामशंकर...

बड़े,,सचमुच बड़े होते है 

जीवन में यहां सदा महसूस किया झाबुआ गेल लिमिटेड गेलर...