गर्भवती महिला की गोद भराई रस्म बनी ग्रामीण सेवा शिविर का खास आकर्षण,

Date:

ग्रामीण सेवा शिविर में विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने किया 22 विभागों का निरीक्षण, पांच गृह स्वामित्व पट्टों का वितरण
लांपोलाई/रियांबड़ी। राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत लांपोलाई में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 22 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे तथा ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया।
मुख्य अतिथि के रूप में मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने शिविर में भाग लिया। उन्होंने सभी 22 विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।
शिविर के दौरान विधायक लक्ष्मणराम कलरू के हाथों गृह स्वामित्व योजना के पांच पट्टों का वितरण जरूरतमंद लाभार्थियों को किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शिविर में गर्भवती महिला सुमित्रा पत्नी संतोष हरिजन की पारंपरिक गोद भराई रस्म आयोजित की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर, फल एवं पोषण किट भेंट की तथा उनके एवं गर्भस्थ शिशु के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी अमीता रसाल भी उपस्थित रहीं।
शिविर में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अधिकारी ललित टेलर ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र नागरिकों को रोडवेज बस पास वितरित किए।
इस अवसर पर प्रशासक केसर देवी, प्रशासक प्रतिनिधि सुशील लटियाल, शिवदयाल लटियाल,तहसिल दार अशोक कुमार नायब तहसीलदार प्रेम कुमार डेबाना, पंचायत समिति रियांबड़ी के सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी, ग्राम विकास अधिकारी संदीप गोदारा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लांपोलाई के संस्था प्रधान राजेंद्र कुमार, शारीरिक शिक्षक मोहनराम डांगा, व्याख्याता कमला प्रजापति, समाजसेवी नेमाराम लटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायतीराज, कृषि, पशुपालन, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास सहित 22 विभागों से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अधिकाधिक संख्या में शिविरों का लाभ उठाने तथा अपनी समस्याओं का समाधान मौके पर ही कराने की अपील की।

ग्रामीण सेवा शिविर में विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने किया 22 विभागों का निरीक्षण, पांच गृह स्वामित्व पट्टों का वितरण
लांपोलाई/रियांबड़ी। राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत लांपोलाई में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 22 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे तथा ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया।
मुख्य अतिथि के रूप में मेड़ता विधायक लक्ष्मणराम कलरू ने शिविर में भाग लिया। उन्होंने सभी 22 विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।
शिविर के दौरान विधायक लक्ष्मणराम कलरू के हाथों गृह स्वामित्व योजना के पांच पट्टों का वितरण जरूरतमंद लाभार्थियों को किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण किया जाए, ताकि ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शिविर में गर्भवती महिला सुमित्रा पत्नी संतोष हरिजन की पारंपरिक गोद भराई रस्म आयोजित की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर, फल एवं पोषण किट भेंट की तथा उनके एवं गर्भस्थ शिशु के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी अमीता रसाल भी उपस्थित रहीं।
शिविर में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अधिकारी ललित टेलर ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र नागरिकों को रोडवेज बस पास वितरित किए।
इस अवसर पर प्रशासक केसर देवी, प्रशासक प्रतिनिधि सुशील लटियाल, शिवदयाल लटियाल, नायब तहसीलदार प्रेम कुमार डेबाना, पंचायत समिति रियांबड़ी के सहायक विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद सैनी, ग्राम विकास अधिकारी संदीप गोदारा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लांपोलाई के संस्था प्रधान राजेंद्र कुमार, शारीरिक शिक्षक मोहनराम डांगा, व्याख्याता कमला प्रजापति, समाजसेवी नेमाराम लटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायतीराज, कृषि, पशुपालन, चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास सहित 22 विभागों से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अधिकाधिक संख्या में शिविरों का लाभ उठाने तथा अपनी समस्याओं का समाधान मौके पर ही कराने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

 कानपुर देहात जिला अधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण  

    ब्यूरो‌ रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात जिला अधिकारी कपिल सिंह द्वारा...

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश  द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस

  ब्यूरो रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के...

दिनदहाड़े घर में चोरी, 1.76 लाख नकद व जेवरात बच्चों और महिला पर आरोप, जांच शुरू

संवाददाता लखनऊ लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्धेश्वर स्थित पिंक...