महोली, सीतापुर। गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए महोली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 15 मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद कर लिया। बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) एवं क्षेत्राधिकारी महोली के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक जेबी पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यम से मोबाइलों की तलाश शुरू की। इसके बाद 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने पुलिस के प्रयास की सराहना की।
” इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जेबी पाण्डेय के साथ कांस्टेबल सौरभ त्यागी, अमन शर्मा, उमेश कुमार एवं रिजर्व कांस्टेबल प्रहलाद राजपूत की भूमिका रही “






