गुलरिया में ग्राम चौपाल का आयोजन, पुलिस ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Date:

 

महोली, सीतापुर। कोतवाली महोली क्षेत्र के ग्राम गुलरिया में बुधवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र के निर्देश के क्रम में आयोजित चौपाल में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया।

चौपाल को संबोधित करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जंग बहादुर पांडेय ने कहा कि गांवों में पुराने रंजिश संबंधी मामलों, भूमि विवादों तथा छोटी-छोटी समस्याओं को आपसी समन्वय और नियमानुसार निस्तारित कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी समस्या को लेकर कानून हाथ में न लेने तथा समय रहते पुलिस को सूचना देने की अपील की।

इस दौरान ग्रामीणों ने कोतवाली प्रभारी के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखीं। संबंधित पुलिसकर्मियों को समस्याओं की जानकारी देते हुए उनके नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए गए। चौपाल में ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए पुलिस की ओर से त्वरित समाधान के हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर महिला उपनिरीक्षक वंदना भारद्वाज, चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार, प्रधान रियासत अली सहित पुलिस टीम एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी प्रकार गांवों में नियमित रूप से ग्राम चौपाल आयोजित कर पुलिस जनता की समस्याएं सुने और उनके समाधान की पहल करे, तो छोटी-छोटी बातों को लेकर उत्पन्न होने वाले विवादों को समय रहते रोका जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...