रेलवे लाइन पर अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

Date:

 

पिसावां, सीतापुर। थाना पिसावां क्षेत्र के ग्राम नादन के निकट दिल्ली-गोरखपुर रेलवे लाइन पर देर रात करीब 32 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रेलवे लाइन के पास शव पड़े होने की जानकारी ग्रामीणों को हुई, जिसके बाद ग्राम प्रधान को सूचना दी गई।

ग्राम प्रधान ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल पहचान नहीं हो सकी।

इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार महिला का एक पैर अलग मिला है। प्रथम दृष्टया उसके ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

महिला ने नीले रंग की प्रिंट वाली कुर्ती पहन रखी थी। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के गांवों में महिला की पहचान कराने के साथ ही मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...