सीतापुर। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पुलिस बल में दीर्घकालिक, निष्कलंक एवं सराहनीय सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदान किए जाने वाले उत्कृष्ट सेवा पदक एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सीतापुर के 21 पुलिसकर्मी सम्मानित हुए।
सोमवार, 21 सितंबर 2026 को पुलिस कार्यालय सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल ने गृह मंत्रालय द्वारा स्वीकृत पदकों से कुल 21 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलंकृत कर सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पदक प्राप्त पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
” पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी की वर्षों की मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। ऐसे सम्मान से संपूर्ण पुलिस बल का गौरव बढ़ता है तथा अन्य पुलिसकर्मियों को भी अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है “
उत्कृष्ट सेवा पदक
निरीक्षक दिनेश सिंह
हे0का0 अशोक कुमार
हे0का0 शमशुद्दीन
हे0का0 अनिल कुमार यादव
हे0का0 मुशीर आलम अंसारी
हे0का0 काशिम अली अंसारी
हे0का0 शैलेष कुमार
हे0का0 अविनाश कुमार सिंह
हे0का0 विजय प्रताप सिंह
का0 ड्राईवर संतोष कुमार यादव
का0 ड्राईवर मो0 शहनवाज
अति उत्कृष्ट सेवा पदक
उ0नि0 रमेश चन्द्र जायसवाल
उ0नि0 विनोद कुमार यादव
उ0नि0 देवेन्द्र कुमार सिंह
उ0नि0 मनोज कुमार श्रीवास्तव
हे0का0 शेर बहादुर सिंह
हे0का0 नरसिंह
हे0का0 अनिल कुमार सिंह
हे0का0 संतोष कुमार सिंह
हे0का0 जंग बहादुर यादव
हे0का0 सुरेश चन्द्र पाण्डेय
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित पुलिसकर्मियों में खुशी का माहौल रहा। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रेरित करते हैं।






