घायल महिला के लिए ‘रक्षक’ बने थाना प्रभारी प्रभात कुमार गुप्ता, खुद वाहन से पहुंचाया अस्पताल

Date:

 

पिसावां, सीतापुर। रक्षाबंधन पर्व पर राखी बांधकर अपने घर लौट रही महिला को कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार गुप्ता ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मानवता की मिसाल पेश की। एंबुलेंस का इंतजार किए बिना उन्होंने घायल महिला को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिसावां पहुंचाया। थाना प्रभारी की इस तत्परता और मानवीय पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार मीना देवी पत्नी रामचंद्र निवासी बरदहा, थाना मैगलगंज, जनपद लखीमपुर खीरी अपने पुत्र रंजीत एवं बेटी के साथ रक्षाबंधन पर राखी बांधकर घर वापस जा रही थीं। इसी दौरान जल्लापुर चौराहे के पास थाना पिसावां क्षेत्र में एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मीना देवी घायल हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल महिला की स्थिति को देखते हुए बिना किसी देरी के अपने सरकारी वाहन से उन्हें सीएचसी पिसावां पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर है।

*पुलिस की मानवीय पहल की हो रही प्रशंसा*

थाना प्रभारी प्रभात कुमार गुप्ता द्वारा दिखाई गई तत्परता की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि पुलिस की ऐसी संवेदनशील कार्यशैली आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करती है। समय पर अस्पताल पहुंचने से घायल महिला को तत्काल उपचार मिल सका।

*वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील*

रक्षाबंधन पर्व के चलते सड़कों पर यातायात और भीड़ अधिक है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन धीमी गति से चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। सावधानी बरतकर ही सड़क हादसों को रोका जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

महोली नगर क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे गोवंशों को प्राथमिकता के आधार पर पकड़कर सुरक्षित गौशाला पहुंचाया जाए

महोली सीतापुर उपजिलाधिकारी महोली शैलेंद्र गौतम के सख्त निर्देशों...

नवागत रेंजर साजिद हसन ने संभाला कार्यभार

  महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। वन रेंज महोली में...

मानव जीवन अनमोल, व्यर्थ न गवाएं, पंकज जी महाराज

मीरजापुर।जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के संस्थापक संत...

पाक्सो एक्ट को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

  महोली अमृत विचार :उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन...