महोली सीतापुर विधायक शशांक त्रिवेदी ने अपने ब्रह्मा वाली कैंप कार्यालय पर प्रत्येक रविवार की तरह इस बार भी जन प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीणों की आयी हुई समस्याओं को सुनते हुए उनके समय पर निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए उन्होंने कहा आई हुई शिकायतों का निस्तारण पारदर्शिता से किया जाए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख महोली जगदीश प्रसाद ब्लॉक प्रमुख पिसावा मिथिलेश सिंह यादव प्रधान लवकुश शुक्ला कृष्ण कुमार वर्मा संजय वर्मा प्रधान भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।






