महोली, सीतापुर। नगर महोली में चल रहे प्रसिद्ध जन्माष्टमी मेले में सोमवार शाम कोतवाली प्रभारी जंग बहादुर पांडेय ने पुलिस बल के साथ आकस्मिक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेले में तैनात पुलिसकर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जाए और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए।
” कोतवाली प्रभारी ने मेले के प्रधान सेवक सुरेंद्र अवस्थी से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों, दुकानदारों तथा अन्य स्टॉल लगाने वाले लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल लगातार निगरानी कर रहा है। किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके “
पुलिस टीम के भ्रमण से मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता नजर आई। इस दौरान कस्बा प्रभारी अशोक सिंह, कस्बा प्रभारी चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद






