ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

Date:

 

महोली, सीतापुर। महोली-बड़ागांव ओवरब्रिज बाइपास पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक लखीमपुर जिले के पसिगवां थाना क्षेत्र के अभयपुर (मुल्लापुर) निवासी उत्तम कुमार सिंह (35) पुत्र यादवेंद्र सिंह सोमवार रात करीब 12 बजे बाइक से जा रहे थे। महोली-बड़ागांव ओवरब्रिज के पास नींबू वाली बाग के निकट अंडरपास में बारिश का पानी भरा होने के कारण उन्होंने बाइक की गति धीमी कर दी। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही उत्तम कुमार बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महोली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने फरार ट्रैक्टर-ट्राली चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे में शामिल वाहन और चालक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...