सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व वित्त मंत्री राजेंद्र गुप्ता की 90 वीं जयंती पर पड़ाव स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता एक कुशल संगठक और हम सभी कार्यकर्ताओं के अभिभावक रहे हैं उन्होंने अपने संगठन क्षमता के अनुरूप पार्टी को शून्य से शिखर तक पहुंचाने का मार्ग तय किया था और आज भारतीय जनता पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलकर प्रदेश से लेकर केंद्र तक अपना विशाल परचम लहरा चुकी है आज उनकी आत्मा जहां भी होगी पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्ठा और पार्टी का परचम देखकर संतुष्ट होगी। उन्होंने बताया कि हमने अनुशासन राजेंद्र गुप्ता से सीखा है प्रदेश अध्यक्ष रहकर जहां उन्होंने सीतापुर का नाम पूरे देश में प्रकाशित किया था वही उनसे राजनीतिक ककरहा सिखने वाले कार्यकर्ता आज पार्टी की सेवा में तन मन धन से जुटकर कार्य कर रहे। और निरंतर सफलता हासिल कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष ने बताया सभी कार्यकर्ताओं की तरफ से आज उनकी जयंती पर उनको नमन है। इस अवसर पर नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, महेश शर्मा ,विश्राम सागर राठौर, राजन गुप्ता , कामेश शुक्ला सागर गुप्ता सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






