कानपुर बनेगा कुशवाहा समाज की राष्ट्रीय एकता का केंद्र, 55वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक व प्रदेश अधिवेशन 25-26 जुलाई को

Date:


दि ग्राम टुडे,कानपुर। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की 55वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं प्रदेश अधिवेशन का आयोजन आगामी 25 एवं 26 जुलाई 2026 को कानपुर में भव्य रूप से किया जाएगा। दो दिवसीय इस आयोजन में देशभर से महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, विभिन्न राज्यों के अध्यक्ष, महासचिव, प्रांतीय प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा करने तथा भविष्य की कार्ययोजना तैयार करना है।
महासभा की ओर से जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार यह आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मेहतो की अनुमति एवं निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा, आगामी योजनाओं पर मंथन, सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही समाजहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।
कार्यक्रम के पहले दिन 25 जुलाई (शनिवार) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक होटल मन्दाकिनी रॉयल, साकेत नगर, कानपुर में आयोजित होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों एवं विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों की सहभागिता रहेगी। वहीं दूसरे दिन 26 जुलाई (रविवार) को प्रदेश अधिवेशन (आमसभा) का आयोजन लाजपत भवन, मोतीझील, कानपुर में किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश मेहतो, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव (कार्यकारी) विनोद कुशवंशी तथा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकमान कुशवाहा ने समाज के सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों से निर्धारित तिथि और समय पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
इस आयोजन के सफल संचालन की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों को सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा, प्रदेश सचिव एवं प्रवक्ता सौरभ सिंह कुशवाहा, कानपुर नगर जिलाध्यक्ष अरुण कुशवाहा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र सिंह एडवोकेट सहित स्थानीय आयोजन समिति तैयारियों में जुटी हुई है। आयोजकों का दावा है कि यह अधिवेशन संगठन की मजबूती के साथ-साथ समाज की एकजुटता और भविष्य की दिशा तय करने में मील का पत्थर साबित होगा।
आयोजकों के अनुसार इस दो दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन में समाज के उत्थान, युवाओं की भागीदारी, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार तथा समाज के अधिकारों और हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया जाएगा। देशभर से आने वाले प्रतिनिधियों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान भी होगा, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

 कानपुर देहात जिला अधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण  

    ब्यूरो‌ रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात जिला अधिकारी कपिल सिंह द्वारा...

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश  द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस

  ब्यूरो रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के...

दिनदहाड़े घर में चोरी, 1.76 लाख नकद व जेवरात बच्चों और महिला पर आरोप, जांच शुरू

संवाददाता लखनऊ लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्धेश्वर स्थित पिंक...