अमित मिश्रा
महोली (सीतापुर )
वार्षिक एकल आचार्य अभ्यास वर्ग अभियान का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ,आँचल सीतापुर का आयोजन बीडीपी महाविद्यालय मोहिउद्दीनपुर मे भारत लोक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित किया जा रहा है l
आचार्य अभ्यास वर्ग का उद्घाटन अंचल प्राथमिक शिक्षा समिति अध्यक्ष राजेश तिवारी ने दीप प्रज्वलित, पूजन कर अपराह्न किया l उन्होने कहा ग्रामीण क्षेत्रो के एकल विद्यालयो मे निशुल्क सभी बच्चो को संस्कारी शिक्षा प्रदान की जाती है l मानव जीवन मे संस्कार, चरित्र का विकास होने से देश मजबूत होता है l
आचार्यो के अभ्यास वर्ग कार्यक्रम मे एकल संच विद्यालय महोली ,बिहट , राम कोट, गोंदलामाउ , कमलापुर ,अटरिया, के आचार्य के साथ अंचल अध्यक्ष कौशल किशोर वर्मा, प्राथमिक शिक्षा प्रमुख शिव नरेश,अभियान प्रमुख शिवेन्द्र पाल,गतिविधि प्रमुख अमित गुप्ता,,दीपू मौर्य, महाविद्यालय प्रबंधक आशुतोष वर्मा, प्रशांत, संच प्रमुख सोमवती, प्रीति, अर्चना जीवन लाल, गोविन्द यादव, मोनू सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे l






