ज़ीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत सेन पश्चिम पारा और कल्याणपुर थाना क्षेत्र शामिल

Date:

दि ग्राम टुडे, कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा शुक्रवार को यातायात भवन में डीजी परिपत्र संख्या-42/25 के अंतर्गत संचालित Zero Fatality District (ZFD) Phase-III योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कानपुर नगर के दो अतिरिक्त थाना क्षेत्रों—थाना सेन पश्चिम पारा एवं थाना कल्याणपुर—को Zero Fatality District (ZFD) Phase-III योजना में शामिल किए जाने की जानकारी दी गई। दोनों थाना क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने, दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस उपायुक्त यातायात ने क्रिटिकल कॉरीडोर टीम को निर्देशित किया कि चिन्हित थाना क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट का सूक्ष्म विश्लेषण करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही कराई जाए। साथ ही हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, ओवरस्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन संचालन, गलत दिशा में वाहन चलाने सहित यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन अभियान लगातार संचालित किए जाएं।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक भागीदारी से ही दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। योजना के अंतर्गत जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
बैठक में अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री कपिल देव सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं क्रिटिकल कॉरीडोर टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

ढाई आखर वाला प्यार

कैसे लिखूं मैं बरखा, बादल? कैसे लिखूँ बसंत बहार? आहत मन...

ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

पिसावा सीतापुर विकास क्षेत्र पिसावा के ग्राम कपूर पुर...

ग्राम प्रधान पर सरकारी धन गबन का आरोप, ग्रामीण ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार 

      ब्यूरो राजकुमार कानपुर देहात कानपुर देहात के अकबरपुर विकासखंड क्षेत्र...