19 महीने बाद एसीपी मोहसिन खान को नई तैनाती, साइबर क्राइम मुख्यालय भेजे गए

Date:

दि ग्राम टुडे कानपुर। आईआईटी की शोध छात्रा द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के बाद निलंबित किए गए एसीपी मोहसिन खान को करीब 19 महीने बाद नई तैनाती मिल गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा जारी हालिया तबादला सूची में उनका नाम शामिल करते हुए उन्हें साइबर क्राइम मुख्यालय में नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2024 को आईआईटी की एक शोध छात्रा ने मोहसिन खान के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। मामला सामने आने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से कानपुर से हटाकर लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। इसके बाद से वह डीजी कार्यालय से अटैच बताए जा रहे थे।
2 जुलाई को जारी 125 क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची में मोहसिन खान को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची के अनुसार सीओ जीआरपी दुष्यंत कुमार सिंह का तबादला हाथरस, सीओ मनोज कुमार सिंह का अयोध्या तथा सीओ एलआईयू संजय कुमार राय का स्थानांतरण चंदौली किया गया है।
मोहसिन खान की नई तैनाती को लेकर पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि मामले से जुड़ी न्यायिक एवं विभागीय प्रक्रियाएं अभी भी अपने स्तर पर जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

ढाई आखर वाला प्यार

कैसे लिखूं मैं बरखा, बादल? कैसे लिखूँ बसंत बहार? आहत मन...

ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी

पिसावा सीतापुर विकास क्षेत्र पिसावा के ग्राम कपूर पुर...

ग्राम प्रधान पर सरकारी धन गबन का आरोप, ग्रामीण ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार 

      ब्यूरो राजकुमार कानपुर देहात कानपुर देहात के अकबरपुर विकासखंड क्षेत्र...