महोली( सीतापुर) नगर में बड़ागांव तिराहे पर रोडवेज बसों के खड़े होने सवारियां लेने पर आए दिन हर सुबह भीड़ रहती है और मारपीट भी हो जाती है लेकिन निजी दिल्ली पानीपत सोनीपत हरियाणा जाने वाली बसों का यह आलम होता जा रहा है कि बड़ागांव तिराहे से लेकर गुजिया लाइन मोड तक खड़ी करके बीच सड़क पर सवारियां भरते रहते हैं लेकिन इस तरफ ना तो कोई ध्यान नहीं देता है और ना ही नगर पंचायत कुछ कर पा रही है । इसके पीछे बहुत बड़ा रहस्य है क्योंकि बस संचालकों का लगता है सभी से तालमेल बना है । इस तरफ जिला स्तरीय अधिकारियों को तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है






