डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने यूपीसीएल के एसई विजय कुमार पाण्डेय और आईआईटी रुड़की के सब रजिस्ट्रार महावीर सिंह वीर का किया अभिनंदन

Date:

दि ग्राम टुडे | हरिद्वार/रुड़की।
दिव्य गंगा सेवा मिशन, हरिद्वार की ओर से चलाए जा रहे संपर्क अभियान के तहत कल दि ग्राम टुडे प्रकाशन समूह के समूह सम्पादक एवं दिव्य गंगा सेवा मिशन के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय ने शिष्टाचार भेंट कर दो वरिष्ठ महानुभावों का अभिनंदन किया।

डॉ. पाण्डेय ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता श्री विजय कुमार पाण्डेय जी एवं आईआईटी रुड़की के सब रजिस्ट्रार एवं वरिष्ठ साहित्यकार श्री महावीर सिंह वीर जी से उनके कार्यालय में भेंट कर उन्हें माँ गंगा जी का दिव्य चित्र भेंट किया।

यह भेंट द्वितीय अंतरराष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुंभ के सफल आयोजन के क्रम में की गई थी।

इस अवसर पर दोनों महानुभावों ने डॉ. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय और दिव्य गंगा सेवा मिशन की पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि गंगा, संस्कृति और साहित्य को जोड़ने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

साथ ही दोनों अधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर दि ग्राम टुडे के उत्तराखंड प्रभारी एन के मेनवाल भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

सत्संग में मानव जीवन के महत्व और आत्मिक साधना का संदेश,विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने लिया सहभाग

मीरजापुर(राजगढ़)। ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़, विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान...

गांधी- शास्त्री जयंती छात्रों ने भाषण और देशभक्ति गीत गाकर श्रद्धांजलि दी, प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने दिए संदेश

मीरजापुर(राजगढ़)।विकास खंड राजगढ़ अंतर्गत ग्राम सभा दरवान अंतर्गत रूद्रा...

वडनगर से बनारस सेवा संकल्प यात्रा का महोली में भव्य स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

     विधायक शशांक त्रिवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की...

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध-दिवस प्रति वर्ष साल 1 अक्टूबर को मनाया...