तीन दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, बिजली गुल

Date:

 

बरसात के मौसम में अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर ग्रामीण, जिम्मेदार अधिकारी नहीं उठा रहे फोन

महोली/सीतापुर। विद्युत उपकेंद्र महोली के अंतर्गत ग्राम गुजिया में पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। बरसात के मौसम में ग्रामीणों को अंधेरी रातें गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

बिजली न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रात के समय जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है, जिसके चलते ग्रामीण रात में ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। लगातार बिजली गुल रहने के कारण घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं। ऐसे में ग्रामीण मोमबत्ती और अन्य साधनों के सहारे घरों में उजाला करने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो किसी का फोन नहीं उठा और किसी नंबर पर आउट ऑफ एरिया बताया गया।

बिजली समस्या से परेशान ग्रामीणों ने क्षेत्रीय सांसद आनंद भदौरिया से गुहार लगाकर जल्द से जल्द खराब ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। अब ग्रामीणों को इंतजार है कि विद्युत विभाग कब ट्रांसफार्मर बदलकर गांव की बिजली व्यवस्था बहाल करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

    हिंदी दैनिक दी ग्राम टुडे समाचार ब्यूरो चीफ राजकुमार   कानपुर...

महोली नगर क्षेत्र में खुलेआम घूम रहे गोवंशों को प्राथमिकता के आधार पर पकड़कर सुरक्षित गौशाला पहुंचाया जाए

महोली सीतापुर उपजिलाधिकारी महोली शैलेंद्र गौतम के सख्त निर्देशों...

नवागत रेंजर साजिद हसन ने संभाला कार्यभार

  महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। वन रेंज महोली में...

मानव जीवन अनमोल, व्यर्थ न गवाएं, पंकज जी महाराज

मीरजापुर।जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के संस्थापक संत...