थाने के गेट के पास महिला से झपट्टा मारकर बाला लूटा

Date:

ई-रिक्शा से घर लौट रही थी पीड़िता, तीन बाइक सवार बदमाश वारदात के बाद पाल तिराहा की ओर भागे

लखनऊ। तालकटोरा थाना गेट के पास रविवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा से घर लौट रही एक महिला के कान से झपट्टा मारकर बाला लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश बाइक से फर्राटा भरते हुए पाल तिराहा की ओर भाग निकले। थाना गेट के पास हुई इस घटना से आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।

अशरफनगर निवासी सुषमा देवी रविवार को अपनी बेटियों के साथ ई-ब्लॉक मार्केट गई थीं। खरीदारी करने के बाद वह बेटियों के साथ ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। इसी दौरान तालकटोरा थाना गेट के पास पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश आए। आरोप है कि बाइक पर सवार बदमाशों ने मौका पाकर सुषमा देवी के कान पर झपट्टा मारा और उनका बाला नोच लिया।

अचानक हुई वारदात से सुषमा देवी घबरा गईं। जब तक वह और उनकी बेटियां कुछ समझ पातीं, बदमाश बाइक दौड़ाते हुए पाल तिराहा की ओर फरार हो गए। पीड़िता के मुताबिक बाइक पर तीन युवक सवार थे।

घटना के बाद पीड़िता ने तालकटोरा थाने पहुंचकर बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस से बदमाशों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

थाना गेट के पास हुई झपटमारी की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और महिलाओं के साथ होने वाली इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

केशव ग्रीन सिटी’ में महा-रेस्क्यू ऑपरेशन सफल, सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाला

जलप्रलय के बीच सीतापुर पुलिस बनी देवदूत   सीतापुर (दि ग्राम...

सांड के हमले में युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

  महोली, सीतापुर। कोतवाली महोली क्षेत्र के ग्राम सरियामऊ में...

कुछ रिश्ते आवाज नहीं करते

कुछ रिश्ते आवाज़ नहीं करते फिर भी उम्र भर सुनाई...

कितने नाम बदलता है

दादा बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया। सब पैसे का खेल...