महोली (सीतापुर महोली के अढौरी बाईपास पर जमीनी कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के दौरान नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है क्षेत्राधिकार नागेंद्र चौबे और कोतवाली प्रभारी जंग बहादुर पांडे के निर्देश पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना के दूसरे दिन ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयोग डाला (छोटा हाथी) डंडे ,दो तमंचा दो कारतूस तथा कुछ मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है सभी पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए अदालत भेज दिया गया है ।बताते चलें की रविवार को बाईपास पर मकान बना कर रहे रहे ग्राम देवरिया निवासी मुनेश जो अपने बच्चों के साथ गांव गए थे घर में उनकी पत्नी शोभना शुक्ला थी सभी हमलावरों ने घर में घुसकर फायरिंग की और महिला को डराया धमकाया कब्जे का प्रयास किया गया घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और अपराधियों की घर पकड़ प्रारंभ की जिसमें 22 नामजद में से 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।






