अमित मिश्रा
सीतापुर( दी ग्राम टुडे )क्षमता किसान मजदूर संगठन के जिला प्रतिनिधि रिचा सिंह के नेतृत्व में संगठन से जुड़े मजदूरों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर शहीद स्तंभ पिसावा में धरना प्रदर्शन किया और खंड विकास अधिकारी को विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन प्रेषित किया है पिसावा चौराहे से मजदूरों का धरना प्रदर्शन प्रारंभ हुआ और ब्लॉक कार्यालय पहुंचा जहां पर जमकर नारेबाजी की गई ज्ञापन में जी राम जी , ग्राम पंचायत को श्रेणी विभाजन पर सवाल खड़े किए गए 125 दिन का रोजगार देने मास्टर रोल की समस्याओं को दूर करने की बात कही गई तथा पिसावा ,खोजेपुर उदयपुर ,चकरेडा में मास्टर रोल की जांच किए जाने की बात की गई प्रदर्शन में रिचा सिंह, राम बेटी छोटी ,मनोहर लाल, प्रताप सुषमा देवी ,रामकिशोर ,मोतीलाल भगवानदीन सहित महिला पुरुष शामिल रहे।






