सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। महोली क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही बस स्टेशन निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। शासन स्तर से महोली में नए बस स्टेशन के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा।
” महोली विधायक शशांक त्रिवेदी ने स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बस स्टेशन निर्माण से महोली सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था मजबूत होने के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा “
विधायक शशांक त्रिवेदी ने कहा कि महोली के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और बस स्टेशन का निर्माण क्षेत्र के विकास को नई गति देगा।






