महोली (दि ग्राम टुडे)। क्षेत्रीय विधायक शशांक त्रिवेदी ने रविवार को अपने पैतृक गांव ब्रह्मावली में प्रत्येक रविवार की तरह जन प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
” विधायक शशांक त्रिवेदी ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर कई मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा “
जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, राजस्व, विकास कार्य सहित विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।






