मुख्यमंत्री योगी ने मड़िहान विधानसभा को दी बड़ी सौगात, विधायक के आग्रह पर सड़क एवं पुल परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

Date:

मीरजापुर।राजगढ़ को विधानसभा-मड़िहान जिला-मिर्जापुर के मंडल-सतेशगढ़ मे ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा पुल के निर्माण के लिए बराबर मांग की जा रही थी,जिसमें खम्भवा के नुन्हा घाट के पुल निर्माण के लिए कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी के विशेष आग्रह एवं जनहित को दृष्टिगत रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने मड़िहान विधानसभा के विकास हेतु महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की। इनमें प्रमुख रूप से—

1. मंडल सतेशगढ़ के खम्मवां नुनहा घाट पर पुल की स्वीकृति। लागत ₹609.37 लाख

2. इमलियाचट्टी नहर मार्ग से अदलहाट मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति। लागत लगभग 38 करोड़

इन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की स्वीकृति मिलने से मड़िहान विधानसभा में सड़क संपर्क, आवागमन,आधारभूत संरचना तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर माननीय विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी ने मड़िहान विधानसभा के विकास के प्रति संवेदनशीलता एवं जनहित में लिए गए इन महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से मड़िहान विधानसभा निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है तथा भविष्य में भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

कृषक इंटर कॉलेज महोली में चला विशेष स्वच्छता अभियान, जनभागीदारी से दिया स्वच्छता का संदेश

  अमित मिश्रा महोली, सीतापुर (दि ग्राम टुडे)। स्वच्छता ही सेवा अभियान...

स्मृतियों का तर्पण

आँगन में फिर धूप उतरी है, यादों की पगडंडी से...

अद्भुत इतिहास यह भी कि 

चालीस साल से पूरी रात जाग रहे, डॉ रामशंकर...

बड़े,,सचमुच बड़े होते है 

जीवन में यहां सदा महसूस किया झाबुआ गेल लिमिटेड गेलर...