मुख्यमंत्री शिक्षक कैसलेश चिकित्सा योजना का हुआ शुभारंभ

Date:

ब्यूरो सीतापुर

 

महमूदाबाद, सीतापुर( दी ग्राम टुडे )मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम के क्रम में तहसील महमूदाबाद स्तर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन तहसील सभागार, महमूदाबाद में संपन्न हुआ,जिसमें आज के मुख्यमंत्री योगी जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया जिसमें मुख्यमंत्री का प्रेरक उद्बोधन प्राप्त हुआ |कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के संबंध में जानकारी प्रदान करना तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जागरूक करना रहा।

सभागार में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्कमलेश तिवारी जिला मंत्री, भारतीय जनता पार्टी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी, महमूदाबाद द्वारा की गई। कार्यक्रम का आयोजन उदय मणि पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी, महमूदाबाद के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष संदीप वर्मा तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री ज्ञानेश मिश्र सहित शिक्षा विभाग एवं शिक्षक संगठनों के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में तहसील महमूदाबाद के अंतर्गत आने वाले विकास खंड महमूदाबाद, पहला एवं रामपुर मथुरा के शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों ने प्रतिभाग किया। उपस्थित शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के लाभों, पात्रता, उपचार प्रक्रिया एवं कैशलेस सुविधा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री कमलेश तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों एवं शिक्षा कर्मियों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य कर रही है तथा यह योजना उनके स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। अध्यक्षीय उद्बोधन में उप जिलाधिकारी महोदय ने योजना का अधिकतम लाभ उठाने तथा स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी श्री उदय मणि पटेल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा विभागीय स्तर पर इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय विभागीय अधिकारियों एवं शिक्षकों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

 कानपुर देहात जिला अधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण  

    ब्यूरो‌ रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात जिला अधिकारी कपिल सिंह द्वारा...

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन उत्तर प्रदेश  द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस

  ब्यूरो रिपोर्ट -राजकुमार कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के...

दिनदहाड़े घर में चोरी, 1.76 लाख नकद व जेवरात बच्चों और महिला पर आरोप, जांच शुरू

संवाददाता लखनऊ लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुद्धेश्वर स्थित पिंक...