महोली, सीतापुर। विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत भुरकुरा में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह के दौरान दिन में कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कलाकारों ने आकर्षक लीलाओं का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही विभिन्न मनमोहक झांकियां सजाई गईं, जो आकर्षण का केंद्र रहीं।
इस अवसर पर सुबह से देर रात तक भंडारे का आयोजन चलता रहा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और रामलीला का आनंद लिया। मेले में लगी विभिन्न दुकानों पर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ग्राम प्रधान ने रामलीला एवं मेले में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।






