महमूदाबाद (सीतापुर ) हिन्दी संस्थान में उर्दू और हिन्दी के मशहूर कवि एवं शायर डॉ. कृष्ण बिहारी नूर की जन्म शताब्दी मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अम्मार रिज़वी उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता प्रो. अब्बास रज़ा नैय्यर ने की।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में उदय प्रताप सिंह, ज्योति सिन्हा, कुँवर अरुण सिंह, डॉ. असमद मलीहाबादी, असलम तथा दिल्ली से आए मशहूर शायर एवं वक्ता डॉ. मुईन शादाब सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. कृष्ण बिहारी नूर के परिवार के सभी सदस्य भी उपस्थित रहे।
” मुख्य अतिथि डॉ. अम्मार रिज़वी ने डॉ. कृष्ण बिहारी नूर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सही मायने में वह मानवता के पुजारी और एक अच्छे इंसान थे। उनकी शायरी मनुष्य को सही रास्ते पर चलने की सीख देती है “
सभा के बाद मुशायरे का आयोजन किया गया, जिसमें देश के कई बड़े शायरों ने हिस्सा लिया और अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।






