महोली, सीतापुर। विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत भुरकुरा में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह के दौरान दिन में कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कलाकारों ने आकर्षक लीलाओं का मंचन करने के साथ मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर सुबह से देर रात तक भंडारे का आयोजन चलता रहा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और रामलीला का आनंद लिया। वहीं मेले में सजी विभिन्न दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।
कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान ने आयोजन में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।






