लाडली बिटिया

Date:

लाडली बिटिया डॉ हिमानी गुप्ता का जन्मदिन पर्व

 

सत्यं शिवम् सुन्दरम् सी तारीख 21 सितंबर का मंगल दिन को मैं अपनी बिटिया की माँ बनी । मातृत्व का सुख मुझे मिला। बचपन से ही लवली प्यार से वैसे हिमानी यानी अपने आप में विशेष जैसे हिमालय पर्वतों में एक वैसे ही अनुशासन बद्ध , कर्त्तव्यनिष्ठ ,सजग,पढ़ाई में मेधावी ,चेतना ऊर्जा से भरी , विलक्षण प्रतिभा की धनी है।

हमारे जमाने में जन्मदिन तो मनाते नहीं थे । मुझे तो जन्मदिन मनाना तो मन को अच्छा लगता है। क्योंकि सबकी शुभ कामनाओं के रूप में अनहद की आशीषें मिलती हैं ।हिमानी का जन्मस्थान , गोरेगांव , मुंबई है ।जन्मदिन मनाने मुझे लगता है एक पर्व की तरह । जो जीवन को शक्ति ऊर्जा प्रेम और शुभकामनाएं तो देता है।

मेरे लेखन की शुरुआत भी ग्रीटिंग कार्ड पर जन्मदिन की मंगल कामनाओं से हुई थी। उसकी शादी से पहले का जन्मदिन घर पर यानी वाशी , नवी मुंबई में दोस्तों रिश्तदारों के संग मनाया । गुलाब , गेंदों से भावनाओं के फूलों से मेजपोश पर एक -एक फूल उसके नाम को गढ़ता है। जो परिवेश को , यादों को आज तक महका रहा है।

हर माँ का सपना होता है उनकी बेटी को योग्य वर मिले। हम भाग्यशाली हैं हमें घर बैठे डॉक्टर कामेध जी मिल गए और उसे तुम्हारा पाणिग्रहण संस्कार बड़े धूमधाम से वाशी , नवी मुंबई में किया। तुम ससुराल के संग समाज की और हमारी जिम्मेदारी बड़े उत्साह ,ऊर्जाऔर उमंग के संग निभा रही हो।

 

इसकी प्रतिभा से मुझे ज्ञात हो गया था कि होनहार बालिका कुछ बड़ा करेगी । डेंटल डॉक्टर बनके समाज देश की सेवा करके अधरों पर मुस्कान महका रही है।

बिटिया लवली तुम्हारे जन्मदिन की हार्दिक बधाई। सारी खुशी मिले।अपने फर्ज से देश समाजविश्व में परचम फैलाओ।यही मेरी अभिलाषा है।

अंत में दोहों में-

आया शुभ दिन आज है, बधाइयों के संग ।

वर्षगाँठ पर हैं खिलें , खुशियों के सब रंग।।

 

जन्मदिवस शुभकामना , आप करें स्वीकार।

ईश आप को दे खुशी , स्वास्थ मिले उपहार।।

तुम्हारी माँ

डॉ मंजु गुप्ता,

वाशी , नवी मुंबई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

अधूरी ख़्वाहिशों का उजाला

ज़िंदगी को हमेशा मुक़म्मल होने की ज़िद नहीं होती,कभी-कभी...

कुछ नालायक बेटों ने

कुछ नालायक बेटों ने बाप को विवश कर रखा है   कमाने...

ग़ज़ल 

मुझसे ज़मीर बेच के खाया नहीं गया। मज़बूर को कभी...

स्वाभिमानी स्त्री

लोगों ने मुझे तोड़ने की, हद से ज्यादा कोशिशें की। मैं...