विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर मड़िहान विधानसभा में भाजपा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

Date:

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को धार देने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज भारतीय जनता पार्टी विधानसभा मड़िहान की एक विशेष संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जनपद मिर्जापुर के सतेशगढ़ मंडल अंतर्गत जौगढ़ स्थित “द कशिश पैलेस” में अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी श्री जगदीश ईश्वर भाई पटेल जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान के लोकप्रिय विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी ने मुख्य अतिथि श्री जगदीश ईश्वर भाई पटेल जी को बुके,अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की रणनीति पर गहन मंथन:

बैठक में मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा वर्तमान पदाधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि श्री जगदीश ईश्वर भाई पटेल जी ने उपस्थित पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी श्री भानु प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री लाल बहादुर सरोज, क्षेत्रीय महामंत्री श्री विद्याधर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री गंगा सागर दुबे, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री राजेंद्र प्रसाद सिंह सहित विधानसभा के समस्त मंडल अध्यक्ष, पूर्व एवं वर्तमान वरिष्ठ पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

लेटेस्ट खबरें

गांव-समाज की खबरें
Related

मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने के अभियान में पहुंचे अरविन्द मिश्रा अंशू

    अमित मिश्रा   बोलें 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके...

नव कुम्भ साहित्य सेवा संस्थान पाँच वर्षों से साहित्य साधना और समाज सेवा में सक्रिय

प्रत्येक रविवार ऑनलाइन कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन,...

संविधान दिवस पर विधायक ने बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

10 ग्राम पंचायतों में स्थल सुंदरीकरण के लिए दिए...