महोली, सीतापुर। ग्रामीण क्षेत्रों में जन्माष्टमी पर्व के समापन के अवसर पर गुरुवार को विशाल शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर बाद ग्रामीण क्षेत्र से आई शोभायात्रा नगर में प्रवेश कर बड़ागांव तिराहे पहुंची। यहां डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए श्रीकृष्ण भगवान के जयकारे लगाते रहे।
शोभायात्रा में ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन भी शामिल रहे। जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद शोभायात्रा अपने गंतव्य तक पहुंची, जहां विधिवत रूप से कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।






