अमित मिश्रा
महोली सीतापुर (दी ग्राम टुडे )
ग्रामीण अंचल के युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जनपद सीतापुर के ग्राम टिकरा कलां ,पोस्ट- टिकरा टीकर के निवासी शुभम यादव का चयन मंडी सचिव ग्रेड-2 के पद पर हुआ है।शुभम यादव की इस सफलता से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन, गुरुजनों के आशीर्वाद और कठिन परिश्रम को दिया है।
उनकी इस सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शुभम यादव की यह सफलता गांव के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।






