
फतेहपुर/लखनऊ (विशेष संवाददाता) अमृतांशु सिंह।
समाजवादी पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करते हुए उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संस्तुति पर फतेहपुर जिले के ग्राम सौरा, पोस्ट मलवा निवासी बाबू सिंह कुशवाहा को उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से फतेहपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

पार्टी नेतृत्व की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, बाबू सिंह कुशवाहा के लंबे संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता, कर्मठता और पार्टी के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके अनुभव और सांगठनिक क्षमता का लाभ समाजवादी पार्टी को प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने में मिलेगा।
कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
बाबू सिंह कुशवाहा के प्रदेश सचिव बनाए जाने की जानकारी सामने आते ही फतेहपुर जनपद के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात बताते हुए पार्टी नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया। समर्थकों का कहना है कि बाबू सिंह कुशवाहा लंबे समय से संगठन से जुड़े रहकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
उनके मनोनयन को आगामी समय में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में भी देखा जा रहा है। प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब उनके सामने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और पार्टी की नीतियों को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
प्रदेश सचिव बनाए जाने पर बाबू सिंह कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही संगठन के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को और मजबूत करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे।
गांव-गांव तक पहुंचाने का लिया संकल्प
बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, पिछड़े वर्गों और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाती रही है। प्रदेश स्तर पर मिली नई जिम्मेदारी के माध्यम से वह पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की समस्याओं को नेतृत्व तक पहुंचाने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संभव है और वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में सक्रिय रहेंगे।
बाबू सिंह कुशवाहा के मनोनयन के बाद समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सांगठनिक भविष्य की कामना की। माना जा रहा है कि प्रदेश कार्यकारिणी में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद फतेहपुर में समाजवादी पार्टी के संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी।






