
ब्यूरो चीफ आकाश गुप्ता
लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार देर रात 12 बजे से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया और भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक एवं दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं।
मंदिर परिसर पूरी रात “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगल की कामना की। श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच पूरा मंदिर परिसर शिवमय नजर आया।
इस दौरान मंदिर व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सेवा में अभिषेक रावत, राजेश शुक्ला, पूर्व पार्षद व जिला पंचायत सदस्य ताराचंद्र रावत, शुभम महाकाल तथा माही डी.जे. सहित कई स्वयंसेवक देर रात से ही सक्रिय दिखाई दिए। उन्होंने दर्शनार्थियों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
सावन के पहले सोमवार को दर्शन के लिए सुबह तक भक्तों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।






